News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: विवाहिता के मौत के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया चालान

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 12, 2025  |  7:37 PM

124 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विवाहिता के मौत के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया चालान

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के भुजौली बाजार (पोखरा टोला) में विवाहिता की मौत के मामले में खड्डा पुलिस ने दो पति सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

आपके लिए और..- चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने...

बताते चलें कि भुजौली बुजुर्ग गांव निवासी विवाहिता पूनम देवी पत्नी उमेश यादव की पंखे से लटककर संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गई थी। मामले में खड्डा पुलिस ने विवाहिता के पिता लालजी यादव की तहरीर पर पति समेत 6 लोगों पर दहेज हत्या सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। घटना के संबंध में बताया गया था कि एक दिन पहले भतीजी का जन्मदिन मनाने को लेकर मृतका से पारिवारिक विवाद हुआ था। रात में ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद घरवालों द्वारा शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विवाहिता के पिता लालजी यादव की तहरीर पर खड्डा पुलिस ने पति, ससुर सहित घरवालों पर बीएनएस की धारा 80, 85 व 3/4 डीपी एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए बुधवार को प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक शर्मा सिह यादव सिपाही सानू यादव, विश्वजीत यादव एवं कान्स्टेबल नितेश तिवारी की पुलिस टीम ने अभियुक्त उमेश यादव पुत्र रामाज्ञा यादव एवं रामाज्ञा यादव पुत्र लोरिक यादव निवासी भुजौली पूरब टोला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़
शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी…

चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking