News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: किशोरी के अपहरण के आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 6, 2023  |  7:34 PM

169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: किशोरी के अपहरण के आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को लगभग एक पखवाड़े पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी की मां के तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुटी हुई थी। बुधवार को एचएचओ आशुतोष सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपित युवक को गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई की है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, एसआई शर्मा सिंह यादव एवं हेड कांस्टेबल बिरेन्द्र यादव ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार से आरोपी युवक आजाद पुत्र सराजुद्दीन उम्र 24 वर्ष निवासी बंधूछपरा थाना खड्डा को गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने के फिराक में किसी साधन की तलाश में था।

पुलिस ने आरोपी युवक को धारा 363, 366 में चालान की कार्रवाई की है। वहीं अपहृता को पूर्व में ही बरामद करते हुए न्यायालय में बयान के लिए पेश किया था जहां से न्यायालय के आदेश पर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था। एचएचओ खड्डा आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking