News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर-ट्राली की लूट…चालक को गन्ने के खेत में फेंक कर बदमाश फरार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 6, 2023  |  7:44 PM

236 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर-ट्राली की लूट…चालक को गन्ने के खेत में फेंक कर बदमाश फरार
  • होश में आने पर गन्ने के खेत से ट्रैक्टर मालिक के पास पहुंचा चालक, दी घटना की जानकारी

साखोपार/कुशीनगर।तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर मैजिक सवार बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कोरया-शाहपुर ऊँचकी पट्टी मार्ग पर ग्रामसभा जंगल शंकरपुर टावर के पास चालक को बंधक बना कर ट्रैक्टर ट्राली लूट लिया। चालक के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ही ठाकुर चौराहे के समीप गन्ने के खेत में छोड़ कर बदमाश फरार हो गये। होश में आने पर चालक ने वाहन स्वामी के पास पहुंच कर मामले से अवगत कराया।सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की की जांच कर रही है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

जानकारी के अनुसार नागेंद्र गोंड पुत्र बलवंत गोंड पटहेरवा स्वराज ट्रैक्टर और ट्रॉली लेकर मंगलवार की देर रात ईंट लाने दुदही की तरफ जा रहा था।वह अभी तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के शंकरपुर और मछरियाँ के बीच मटियरियां पहुंचा था कि मैजिक सवार कुछ बदमाशों ने पीछे से आकर ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक दिया।वह अभी कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया।इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली लूट लिए।बताया जा रहा है बदमाशों ने ड्राइवर को भी साथ ले गए और तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ही ठाकुर चौराहे के समीप गन्ने के खेत में छोड़ कर गाड़ी लेकर फरार हो गए।काफी देर बाद जब ड्राइवर को होश आया तो वह किसी प्रकार वाहन स्वामी विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी परमहंश कुशवाहा के पास पहुंच घटना की जानकारी दी।

सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआइना किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking