खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ-नौरंगिया पुलिस ने पूर्व के धमकी, छेड़छाड़ एवं आबकारी अधिनियम के मुकदमे में न्यायालय द्वारा वारंटी दो अभियुक्तों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
नेबुआ-नौरंगिया एचएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को उनके नेतृत्व में वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बाद बुधवार को धारा 323/504/506/354 एवं धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बंधित 2 वारण्टी क्रमश: रामप्रीत निवासी सिरसिया वीरभान एवं रविलाल निवासी खानूछपरा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। टीम में उपनिरीक्षक कपिलदेव सिंह, रामानंद चौहान आदि शामिल रहे।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…