Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

खड्डा: प्राइवेट बस चालक की अज्ञात वाहन से कुचलने से मौके पर हुई मौत, परिजनों में कोहराम

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
Oct 5, 2024, 10:22 AM IST • अब तक 575 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • खड्डा थाना क्षेत्र के करदह बाजार का गांव की घटना
  • जनपद महराजगंज के कोठीभार थानाक्षेत्र निवासी है मृतक चालक

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के करदह बाजार के समीप शनिवार की सुबह एक प्राइवेट बस चलाने वाले बस चालक का शव देख लोगों में सनसनी फ़ैल गई। इसे देखने जुटी भीड़ में किसी ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर गांव निवासी बस मालिक का पड़ोसी जनपद महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के रहने वाले सतीश सिंह बस चलाते थे। शनिवार की सुबह करदह-डोमनछपरा मार्ग पर खडी बस के नीचे होने पर किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से कुचलने की वजह से उनकी मौके पर मौत हो गई। सुबह लोगों ने शव देख शोर किया तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है, परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने सहित शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi