News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मोदी व योगी की सरकार में महिलाओं का सम्मान बढा -डा.धर्मेन्द्र सिंह 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 19, 2022  |  5:34 PM

529 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मोदी व योगी की सरकार में महिलाओं का सम्मान बढा -डा.धर्मेन्द्र सिंह 
  • शिक्षक और पत्रकार किये गये सम्मानित 
  • कराटे की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी स्व. दीपमाला के स्मृति में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कार्यक्रमl  

कसया/कुशीनगर। समाज में उन्हीं लोगों की पहचान होती है,जो अच्छे कर्म करते हैं। कार्य करने वाले व्यक्ति का एक लक्ष्य तय होता है। जिसको वो पूरा करके ही छोड़ता है। उक्त बातें तहसील क्षेत्र कसया व हाटा विकास खंड के सोहसा मठिया स्थित जेपी मेमोरियल विद्यालय में शनिवार को कराटे की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी  स्वर्गीय दीपमाला के स्मृति में आयोजित सम्मान समारोह के कार्यक्रम के  बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व एम एलसी डा.धर्मेन्द्र सिंह ने कही  । उन्होने कहा कि मोदी व योगी की सरकार में महिलाओं का सम्मान बढा है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

कार्यक्रम को संम्बोधित  करते हुए विशिष्ट अतिथि कुशीनगर सासंद विजय दूबे ने कहा कि जब ब्यक्ति हमारे बीच नहीं रहता है। तो उसकी कमी खलती है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती । कार्यक्रम को हाटा विधायक मोहन वर्मा ,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम चंद मिश्रा,हाटा प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ,पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्वा सिंह,संतोष दत्त राय आदि ने भी सम्बोधित  किया । कार्यक्रम का शुभारंम्भ स्वर्गीय दीपमाला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया । इस दौरान विद्यालय की छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर  कार्यक्रम मे सेवानिवृत शिक्षक उदयकान्त तिवारी व रामकलप मिश्रा को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन धीरज राव तथा अध्यक्षता दीनानाथ कुशवाहा ने किया ।उपस्थित सभी आगंतुकों के प्रति आयोजक भाजपा नेता हरिनाथ भाई ने आभार ब्यक्त किया l

इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता, अजय गोविंद राव शिशु, उमेश राव,चंदेश्वर शर्मा, परवाना,ओमप्रकाश जयसवाल,राकेश जयसवाल,आशुतोष मिश्रा,चिटू मणि,रामेश्वर यादव,राणा विजय सिंह,महेन्द्र गौड़,अर्चना सिंह,गोपेश्वर मिश्र,विनोद तिवारी शतुरधन सिंह दीना नाथ राव चन्दु गोंड आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking