खड्डा/कुशीनगर। समाजवादी युवजन सभा विधान सभा खड्डा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव के अगुवाई में बुधवार को अघोषित बिजली कटौती के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देकर आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की।
बुधवार को एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार महेश कुमार को देते हुए युवजन सभा के नेताओं ने कहा कि खड्डा विधानसभा में विद्युत आपूर्ति पूरी तरीके से ध्वस्त हो गई है जिससे आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। कहा कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सपा आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान सपा के जिला सचिव अमर जायसवाल, नगर अध्यक्ष सुनील यादव, सोनू यादव, शेषनाथ यादव, प्रमोद राय, राजन श्रीवास्तव, राजेश यादव मुन्ना, सुभाष चौधरी, शैलेश , रमेश, उपेन्द्र, भोला यादव आदि मौजूद रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…