News Addaa WhatsApp Group

किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर आदित्य साहनी गिरफ्तार, साथी फरार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 8, 2026  |  4:57 AM

269 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर आदित्य साहनी गिरफ्तार, साथी फरार

कुशीनगर। थाना कप्तानगंज क्षेत्र में किसान चौक के पास दो जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला मुख्य अभियुक्त आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश आदित्य साहनी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

आज की हॉट खबर- कप्तानगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 10 मिनट में दो...

बताया जा रहा है कि दिनांक 06/07 अप्रैल 2026 की रात किसान चौक के पास दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग की घटना हुई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। इस मामले में थाना कप्तानगंज पर दो मुकदमे दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 07/08 अप्रैल की रात थाना कप्तानगंज, कसया पुलिस और स्वाट टीम द्वारा हसनगंज-भिवरा रोड पर घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। घायल की पहचान आदित्य साहनी पुत्र कमलेश साहनी निवासी बभनौली थाना कप्तानगंज के रूप में हुई, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वह कप्तानगंज थाना का 153A नंबर का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। साथ ही उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है।
पुलिस ने मौके से एक 32 बोर पिस्टल, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 1000 रुपये नकद बरामद किए हैं। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी रहे कि घायल अवस्था में गिरफ्तार अभियुक्त की अपराध का लंबा रिकॉर्ड है, अभियुक्त आदित्य साहनी पर कप्तानगंज व रामकोला थानों में मारपीट, फायरिंग, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

यहां बताना चाहूंगा कि मुठभेड़ की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कसया आशुतोष सिंह, थानाध्यक्ष कप्तानगंज दीपक सिंह, स्वाट प्रभारी स्वतंत्र सिंह समेत कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

बोले सीओ कसया..!

क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह ने अपने वाइट में कहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त पेशेवर अपराधी है,जिसके ऊपर विभिन्न थानों में अपराधिक मुकदमे दर्ज है,मुठभेड़ में उसका साथी अंधेरे की लाभ लेकर फरार हो गया है,जिसकी पहचान कर ली गई है,जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बना कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है,उसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित खबरें
जय बाबा को अ भा ब्राम्हण महासभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई 
जय बाबा को अ भा ब्राम्हण महासभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई 

हाटा कुशीनगर । जय कुमार त्रिपाठी उर्फ जय बाबा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा…

भूसा बनाने व गेहूं की मांग को लेकर मार पीट 
भूसा बनाने व गेहूं की मांग को लेकर मार पीट 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाढा बुजुर्ग के कुबरी टोला मे दशरथ…

कप्तानगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 10 मिनट में दो जगह फायरिंग, दहशत में लोग
कप्तानगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 10 मिनट में दो जगह फायरिंग, दहशत में लोग

कुशीनगर। जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्र के कस्बा में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने…

विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking