कुशीनगर। जनपद में चलाए जा रहे लावारिस माल निस्तारण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को थाना कुबेरस्थान में दस वाहनों की नीलामी सम्पन्न हुआ,जिसमे कुल 54650 रुपये की आय सरकारी खजाने में हुई।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर कुशीनगर कुन्दन सिह के नेतृत्व में चलाये जा रहे लावारिस माल निस्तारण अभियान के क्रम में थाना कुबेरस्थान पर लावारिस /एमवी एक्ट में दाखिल कुल दस वाहन जिनकी नीलामी हेतू सारी कागजी कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी थी। जिसमें नीलामी के लिये उपजिलाधिकारी सदर को रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी। जिनके द्वारा उक्त नीलामी में तहसीलदार पड़रौना को नीलामी अधिकारी नामित करते हुए आज शुक्रवार की तिथि नियत की गयी थी। जिसके अनुपालन में तहसीलदार पड़रौना, रा0नि0 देवचन्द प्रसाद तहसील पड़रौना व प्र0नि0 रणजीत सिंह भदौरिया, व0उ0नि0 रामचन्द्र यादव आदि अधि0गण के समक्ष आज निलामी की प्रक्रिया की गयी जिसमे लावारिस /एमवी एक्ट में दाखिल कुल दस वाहनो को नीलाम किया गया। नीलामी से कुल 54650 रु0 के राजस्व की प्राप्ति हुई।
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…
सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…
कुशीनगर। जिले में शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे हैं, लेकिन कुशीनगर…