News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुबेरस्थान: स्मार्टफोन पाकर खुश हुये छात्र

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 16, 2024  |  6:54 PM

80 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुबेरस्थान: स्मार्टफोन पाकर खुश हुये छात्र WhatsApp
Responsive image

कुबेरस्थान/कुशीनगर। युवाओं के तकनीकि सशक्तिकरण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों को आधुनिक तकनीकियों से जोड़ने और डिजिटल शक्ति को बढ़ावा देने हेतु प्रदेश सरकार की यूपी फ्री स्मार्टफोन टैबलेट योजना के अंतर्गत क्षेत्र के बाबू बृज बिहारी सिंह महाविद्यालय सहजवलिया में स्मार्ट फोन वितरित किया गया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय दुबे ने कहा कि आज का समय टेक्नोलॉजी और इंटरनेट पर आधारित है इसके माध्यम से कठिन कार्य भी घर बैठे आसानी से किये जा रहे है देश एवं प्रदेश की सरकार इसकी महत्ता को समझते हुए इस क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कार्य भी कर रही है। छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरण भी इसी क्रम में किया जा रहा है कि हर हाथ में इंटरनेट की सुविधा हो जिससे कि हर छात्र घर बैठे देश विदेश की जानकारी प्राप्त करता रहे और ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सके।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बिंदेश्वर मिश्र ने किया एवं अध्यक्षता प्रबंधक देवदत्त सिंह ने किया इस अवसर पर विष्णु प्रताप सिंह, नोडल अधिकारी राजीव श्रीवास्तव, जगदीश मिश्र, चन्द्र प्रकाश दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking