News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: एसपी ने थाना प्रभारियों की कसी पेंच,लगाया फटकार….पुलिस कार्यालय में हुई आईजीआरएस समीक्षा गोष्ठी, मिले निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 21, 2024  |  5:27 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एसपी ने थाना प्रभारियों की कसी पेंच,लगाया फटकार….पुलिस कार्यालय में हुई आईजीआरएस समीक्षा गोष्ठी, मिले निर्देश

कुशीनगर । गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त थानों , क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में आईजीआरएस सेल पर नियुक्त आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के निस्तारण का कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा समीक्षा गोष्ठी की गयी।

आज की हॉट खबर- विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

पुलिस अधीक्षक ने थानों पर आईजीआरएस, जन शिकायत, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा कर समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु कड़े निर्देश दिए गए। समीक्षा गोष्ठी में पाया गया कि जनपद के सभी थानों के आईजीआरएस रजिस्टर में पिछले तीन महीनों का गोशवारा तैयार नही किया गया है। जिसको लेकर एसपी संतोष कुमार मिश्र द्वारा सभी को पेंच कसते हुए कड़ी फटकार लगायी गयी ,साथ ही सम्बन्धित सभी थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया।

आईजीआरएस कार्य में लापरवाही बरतने के कारण जनपद के दो थाने के आईजीआरएस कार्य देखने वाले थाना कसया व थाना तमकुहीराज के पुलिस कर्मियों का भी स्पष्टीकरण तलब किया गया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि की किसी कीमत पर लापरवाही क्षम्य नहीं किया जाएगा, दिए गए निर्देशों पर खरा उतरना सबकी जिम्मेदारी है।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह व आईजीआरएस सेल प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking