News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत राजपत्रित अधिकारियो द्वारा होगी रात्रि ड्यूटी चेकिंग, पढ़िए क्या है रात्रि ड्यूटी चेकिंग की रूप रेखा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 21, 2024  |  5:28 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत राजपत्रित अधिकारियो द्वारा होगी रात्रि ड्यूटी चेकिंग, पढ़िए क्या है रात्रि ड्यूटी चेकिंग की रूप रेखा

कुशीनगर । जनपद में कानून और सुरक्षा बंदोबस्त के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने रात्रिकालीन ड्यूटी में सजगता और सतर्कता बरतने के लिए राजप्रतित अधिकारियों द्वारा ड्यूटी में लगे मातहतों की रात्रि चेकिंग के लिए एक रूप रेखा तैयार किया है,जिससे सर्द की मौसम में आम जनमानस को सुरक्षा प्रदान किया जा सके।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

मीडिया को जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि रात्रि चेकिंग अधिकारी द्वारा प्रत्येक दिवस रात्रि ग्यारह बजे से प्रातः पांच बजे तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर रोस्टर के अनुसार सीओ सदर श्री अभिषेक प्रताप अजेय (सोमवार), सीओ अग्निशमन श्री सुपात्र शंखधर (मंगलवार), सीओ कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह (बुधवार), सीओ तमकुहीराज श्री अमित सक्सेना (गुरुवार), सीओ काइम श्री जितेन्द्र कालरा(शुक्रवार), सीओ खड्डा श्री उमेश चन्द्र भट्ट (शनिवार) तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री सत्यप्रकाश सिंह (रविवार) द्वारा चेकिंग की जायेगी। चेकिंग के दौरान पिकेट्स व गश्त पार्टी की चेकिंग होगी,
प्रत्येक राजपत्रित अधिकारी निर्धारित सर्किल के पिकेट,गश्त पार्टी की चेकिंग करेंगे तथा इसका विवरण(कर्मचारी के नाम स्थान सहित) रात्रि चेकिंग रजिस्टर में अंकित करेंगे।
चेकिंगकर्ता अधिकारी चेकिंग के दौरान यह अवश्य चेक करेंगे कि पिकेट नियत स्थान पर है कि नही। पिकेट पर उपस्थित कर्मचारी के पास शस्त्र की स्थिति एवं साफ-सफाई की स्थिति को भी चेक करेगे,साथ ही साथ उपस्थित कर्मचारियो की समस्याओ का भी विवरण प्राप्त कर उनका निराकरण कराते हुए उसका अंकन रात्रि गश्त रजिस्टर में करेंगे।

थानो की चेकिंग: प्रत्येक राजपत्रित अधिकारी,चेकिंगकर्ता अधिकारी द्वारा रात्रि चेकिंग के समय थानों की चेकिंग सुनिश्चित करेगें। साथ ही थानो की चेकिंग के समय चेकिंगकर्ता अधिकारी संतरी,पहरा की सर्तकता, रात्रिधिकारी, कार्यलेख पर उपस्थिति, हवालात,सीसीटीएनएस पर आरक्षी की उपस्थिति, सीसीटीवी की सक्रियता के साथ-साथ डियूटी रजिस्टर का अवलोकन अवश्य करेंगे एवं रजिस्टर पर उसका अंकन करेगे। एक सप्ताह की चेकिंग में जनपद के सभी थानो का रात्रि चेकिंग अवश्य पूर्ण कर लिया जाये। यह सभी चेकिंग अधिकारियो का दायित्व होगा। थानो का निरीक्षण करते समय थानो के निरीक्षण रजिस्टर में अपने निरीक्षण आख्या अंकित करेगे तथा उसका संक्षिप्त विवरण रात्रि चेकिंग रजिस्टर में अंकित करेगे।

पुलिस चौकियो की चेकिंग: प्रत्येक राजपत्रित अधिकारी सर्किल में थाने के चौकियों का निरीक्षण सुनिश्चित करेगे। राजपत्रित अधिकारी सर्किल में पीआरवी वाहनो की चेकिंग प्रतिदिन सुनिश्चित करेगे तथा निरीक्षण नोट पी0आर0वी0 वाहनो के निरीक्षण रजिस्टर में अंकित करते हुए संक्षिप्त विवरण रात्रि चेकिंग रजिस्टर में अंकित करेगे। चेकिंगकर्ता अधिकारी निम्नानुसार चेकिंग करेगे।गाडियो की लोकेशन रूट चार्ट के अनुसार है या नही , सभी कर्मचारियो की मौजूदगी है अथवा नही। कर्मचारियो की सर्तकता,गाडी में है अथवा बाहर। गाडी सहजदृश्य स्थान पर खडी है अथवा छिपकर कोने में,गाडी की किट में सभी समान मौजूद है अथवा नही,लाइट व हूटर प्रोटोकाल का पालन किया गया है अथवा नही इवेन्ट रजिस्टर की चेकिंग, रेस्पान्स टाइम।

गार्द चेकिंग : राजपत्रित अधिकारी जनपद के गार्दो का निरीक्षण सुनिश्चित करेंगें तथा निरीक्षण नोट गार्दो के निरीक्षण रजिस्टर में अंकित करते हुए संक्षिप्त विवरण रात्रि चेकिंग में अंकित करेगे। चेकिंग के दौरान चेकिंगकर्ता अधिकारी द्वारा संतरी पहरा की उपस्थिति, सभी कर्मचारियो की उपस्थिति के साथ साथ उनके रहने खाने-पीने एवं अन्य समास्याओ के सम्बन्ध में जानकारी कर समस्या का निराकरण करायेगे एवं शस्त्रागार की चेकिंग कर रजिस्टर में उसका अंकन करेंगे।

पी0ए0सी0 कैम्प चेकिंग: चेकिंगकर्ता अधिकारी जनपद कुशीनगर में व्यवस्थापित किसी एक पी0ए0सी0 कैम्प की चेकिंग करेंगे। चेकिंग के दौरान सन्तरी की सर्तकता,संख्याबल की उपस्थिति, शस्त्रागार, रहने के स्थानो पर साफ-सफाई आदि की चेकिंग करेंगे। साथ ही साथ उनके कैम्प में रहते समय उनकी समस्याओ के सम्बन्ध में पूछ-ताछ कर सम्बन्धित से निराकरण कराते हुए रजिस्टर में अंकित कर अवगत करायेंगे।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने चेकिंगकर्ता अधिकारियों के लिए कुछ और निर्देश जारी किया है,उसके अनुसार चेकिंग में कर्मचारी द्वारा सही वर्दी धारण की गयी है अथवा नही, सर्तक पाया गया अथवा सोता पाया गया आदि का उल्लेख अवश्य किया जाये।यदि कोई पुलिस कर्मी गैर हाजिर पाया जाय तो उसकी रपट अंकित कर रिपोर्ट देकर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करेगें। इतना ही नही कोई पुलिस कर्मी शराब अथवा किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किये हुए पाया जाता है तो चेकिंग अधिकारी का दायित्व होगा कि सम्बन्धित थाना प्रभारी ,प्रतिसार निरीक्षक उसकी डाक्टरी करायेगे तथा उसके विरूद्ध सम्बन्धित थाने में अभियोग पंजीकृत करायेगे। प्रभारी कन्ट्रोल रूम चेकिंग अवधि में यदि किसी भी थाना क्षेत्र में कोई अपराध घटित होता है तो सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष ,क्षेत्राधिकारी के साथ ही रात्रि चेकिंग अधिकारी को भी तत्काल सूचित करेंगे। रात्रि चेकिंग अधिकारी सूचना पर सम्बन्धित थाना प्रभारी के साथ मौके पर जा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेगे।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking