कसया/कुशीनगर। प्रशासन ने नगर में देह व्यापार के अवैध धंधे पर रोक लगाने को लेकर आधा दर्जन ठिकानों पर सघन छापेमारी की। मौके से लगभग दो दर्जन युवक व युवतियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तथा उक्त मामले में पुलिस अग्रीम कार्यवाही में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एसडीएम योगेश्वर सिंह, क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह व एसएचओ डा0 आशुतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल, जिसमें महिला आरक्षी भी शामिल थीं। वे सभी बुद्ध स्थली कुशीनगर, नेशनल हाईवे पर स्थित होटलों व नगर के तीन आवासीय घरों में छापेमारी की गई। मौके से एक दर्जन से अधिक युवक व युवतियां पकड़े गए। मौके पर प्रशासन ने होटलों के कागजात जांच किये और कागजात न मिलने पर रिद्धि सिद्धि, ब्लू हैवेन, राज श्री होटलों को सील कर दिया। मौके पर अधिकारियों ने पुछताक्ष की और पकड़े गए जोड़ों को थाने ले जाया गया। विदित हो कि नगर में देह व्यापार को लेकर होटलों और गेस्ट हाउसों व ढाबों पर देह व्यापार के अवैध धंधे को चलने का आरोप लगता आ रहा है। जिसको लेकर प्रशासन अवैध व गन्दे धंधे पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार छापेमारी की कार्यवाही कर रहा है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने बताया कि आधा दर्जन जगहों पर हुई छापेमारी में 09 युवक व 14-15युवतियों को गिरफ्तार किया गया है ।
इस मामले में सीओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि लगभग दो दर्जन युवक युवतियाँ पकड़े गये हैं, जिनसे पूछ ताछ किया जा रहा हैं l इस अवसर पर चौकी इंचार्ज विवेक पाण्डेय, महिला एसआई अंजलि त्रिपाठी, का0 शशिबाला, का0 प्रियंका सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…
सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…
कुशीनगर। जिले में शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे हैं, लेकिन कुशीनगर…