News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शार्ट सर्किट से लगी आग में 2.5 एकड़ फसल जलकर राख

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 9, 2023  |  7:46 PM

782 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शार्ट सर्किट से लगी आग में 2.5 एकड़ फसल जलकर राख

कसया, कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र के विवेकानंद नगर (बेलवापलकधारी सिंह – तेतरिया) में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से करीब 2.5 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।
शनिवार को दोपहर बाद भरोशा चौराहे के समीप गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गयी। जब तक लोग कुछ समझते तब तक गर्म मौसम और तेज पछुआ हवा के झोंको के साथ आग अगल – बगल के खेतों में फैल गयी। आग को देखकर मौके पर जुटे लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

आग से पटोरा देवी, सरस्वती देवी, रामरूप, नंदलाल आदि आधा दर्जन किसानों की फसल जलकर राख हो गयी। आग एक खम्भे के बिजली के तार से हुए शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी दूसरे पोल से भी हुई तार स्पार्किंग से आग लग चुकी है। सूचना पर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल विनोद कुमार सिंह ने आग से हुई क्षति का जायजा लेकर रिपोर्ट बनाकर भेज दिया। मौके पर पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking