मथौली बाजार/कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सतभरिया टोला नान्हूमुण्डेरा में बीते रात आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 25 वर्षीय अज्ञात महिला को बुरी तरह से अंगों को नोच डाला जिसकी तड़प तड़प कर मौत हो गई। मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी । जो विगत कई वर्षों से अगल बगल के गांवों में घुम कर अपना जीवन यापन कर रही थी। नान्हू मुण्डेरा टोले के पश्चिम माइनर के किनारे शनिवार को सुबह उसका शव ग्रामीणों ने देखा तो उसके शरीर को कुत्तों के हमला का कई जगह निशान था। और वह लहुलुहान हो गयी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दिया मौके पर मथौली चौक प्रभारी विक्रम अजीत राय , हेड कांस्टेबल हेमन्त शुक्ल एवं महिला कांस्टेबल ममता भारती ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान कराया। लेकिन पहचान नहीं हो पाया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला को आवारा कुत्तों के झुंड ने बुरी तरह से नोच डाला था। जो विक्षिप्त थी।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…