News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विदेश कमाने गये युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 18, 2023  |  8:06 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विदेश कमाने गये युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
  • सांसद कुशीनगर ने शव मगाने को लेकर दुतावास और भारत सरकार को लिखा पत्र

कसया/कुशीनगर। कसया थानाक्षेत्र के ग्राम धुरिया निवासी एक युवक की विदेश में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी। मौत की सूचना से क्षेत्र में मातम छा गया। सांसद विजय कुमार दुबे ने दूतावास को पत्र लिखकर शव मंगाए जाने की मांग की है।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी हरिवंश राय पुत्र हरेन्द्र राय रोजी – रोटी कमाने आठ माह पूर्व सऊदी अरब गए थे। जहां वह ट्रक चालक का काम कर रहे थे। बीते 13 अगस्त रविवार की रात में वह मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से मौके पर ही हरिवंश की मौत हो गयी। हरिवंश के मौत की सूचना 14 अगस्त की सुबह जैसे ही परिजनों को हुई घर में कोहराम मच गया। इसकी सूचना रोहित राय ने विदेश मंत्री के पोर्टल पर दी। ग्रामप्रधान विजय बहादुर राय और परिजनों ने शव घर लाने के लिए सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे व सांसद गोरखपुर रवि किशन को अवगत कराया और शव वापस भारत लाये जाने की गुहार लगाई है। जिस पर सांसद ने शव घर मंगानें को लेकर भारत सरकार और दूतावास को पत्र लिखा है।

परिजनों का कहना है कि हम सब शव की प्रतीक्षा में हैं। यह पता नहीं चल रहा है कि शव कबतक घर आएगा। होनहार घर के कमाऊ पूत की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमें में है। मां – पत्नी और बच्चों का रो – रो कर हाल बेहाल हो गया है। मृतक के बच्चे आर्यन (11 वर्ष) और अनन्या (6 वर्ष) के सर से पिता का साया उठ गया है तो बूढे माँ – बाप का सहारा छीन जाने से पूरा गांव शोकाकुल हो गया है और हरिवंश के शव की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking