News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अकीदत मंदो ने पढ़ी ईद उल अजहा की नमाज..गरीबों में भोजन सहित रुपया पैसा का दिया जकात

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 29, 2023  |  2:58 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अकीदत मंदो ने पढ़ी ईद उल अजहा की नमाज..गरीबों में भोजन सहित रुपया पैसा का दिया जकात

साखोपार/कुशीनगर। जिले भर में नगर सहित ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को सुबह से ही ईद उल अजहा (बकरीद)की धूम देखने को मिली।छोटे छोटे बच्चे सुबह से ही नए कपड़ो में सज धज कर ईदगाहों की तरफ चल दिए।तीन दिनों तक मनाया जाने वाला ईद उल अजहा का त्योहार गुरुवार की सुबह नमाज अदा करने के साथ शुरू हुआ जो लगातार तीन दिनों तक चलता रहेगा।नगरों व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न जगहों के ईदगाहों में अलग अलग समय पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े अकीदत के साथ ईद उल अजहा (बकरीद )की नमाज अदा किया ।नमाज आदायगी के बाद सभी ने बारगाहे इलाही में हाथ उठाकर मुल्क व मजहब की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। उसके बाद लोगों ने बकरे की कुर्बानियां दी।जिले के रविन्द्र नगर थाना क्षेत्र के बंजारापट्टी ईदगाह में सुबह सात बजे नमाज अदा की गई।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

इसके पूर्व मौलाना फकरुद्दीन निजामी ने कहा कि दो प्रमुख त्यौहारो में ईद उल अजहा का त्योहार प्रमुख है इसमें लोग अपनी कीमती माल से खरीदे गए जानवर की कुर्बानी करते हैं।अल्लाह तआला को कुर्बानी बेहद पसंद है।उन्होंने बताया कि अल्लाह तआला ने उस समय के पैगम्बर इब्राहीम अलैहिस्सलाम की परीक्षा लेने के लिए उनको ख्वाब दिखाकर अपने ही बेटे इस्माईल अलैहिस्सलाम को कुर्बानी करने का निर्देश दिया और वह अपने बेटे को कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए।बाप और बेटे की मोहब्बत कही बीच में न आ जाए इसी लिए उन्होंने आंख पर पट्टी बांध ली और बेटे इस्माईल अलैहिस्सलाम को कुर्बानी देना चालू कर दिया।जब अल्लाह ने देखा कि यह तो मुझे राजी करने के लिए अपने बेटे की वास्तव में कुर्बानी दे देंगे तो फरिश्ते को हुक्म दिए कि जाओ उनके बेटे को वहाँ से हटा कर एक जानवर रख दो जब कुर्बानी देने के बाद आंख से पट्टी खोल कर उन्होंने देखा तो बेटे की जगह एक जानवर बकरे की शक्ल में था तभी से बकरे की कुर्बानी होना शुरू हो गया।

आगे उन्होंने कहा कि कुर्बानी के गोश्त के तीन हिस्सों में करके पहला हिस्सा गरीबों में वितरण करना चाहिए व दूसरा हिस्सा दोस्त व रिश्तेदारों में व तीसरा हिस्सा अपने घर पर प्रयोग करना चाहिए।इस अवसर पर मौलाना हसमुद्दीन रजवी,सिकन्दर आजम,पत्रकार अब्दुल मजीद,जमालुद्दीन वारसी,

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking