Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: एसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 24, 2022, 6:21 PM IST • अब तक 1.1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कसया/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के दुर्गवलिया टोला बरवा पट्टी निवासी अली हुसैन ने अपने बड़े भाई पर झूठी तहरीर के माध्यम से बार-बार प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंप न्याय की गुहार लगाई है दिए गए तहरीर में पीड़ित अली हुसैन ने लिखा है कि मेरे बड़े भाई पडरौना कोतवाली के अमवा खिरकिया में मकान बनवा कर रहते हैं।

उनके द्वारा मेरे विरुद्ध बार-बार झूठी शिकायती पत्र देकर कभी थाना कसया व कभी थाना पडरौना में शिकायत व एफआईआर दर्ज कराकर प्रताड़ित करते रहते हैं।हाल ही में उन्होंने मेरे विरुद्ध थाना कसया में 5 सितंबर को एक फर्जी घटना दिखाकर शिकायत पत्र दिए तो पुलिस ने घटना की जांच की जिसमें मामला फर्जी निकला तो वह पुनः न्यायालय द्वारा शिकायती पत्र देकर शिकायत दर्ज कराएं हैं।ठीक उसके बाद अब पडरौना कोतवाली में मेरी अनपढ़ माता का सहारा लेकर एक और फर्जी एफआईआर 22 नवंबर को दर्ज करा गया है।जिससे मैं मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित हो रहा हूं।

Advertisement

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की वास्तविकता जांच कराते हुए अपने ऊपर दर्ज एफआईआर को निरस्त कराने की मांग की है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi