News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आकर्षण का केंद्र रहा डायल 112 द्वारा लगाया गया जागरूकता पांडाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 1, 2023  |  8:32 PM

692 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आकर्षण का केंद्र रहा डायल 112 द्वारा लगाया गया जागरूकता पांडाल
  • पांडाल में बने डायल 112 गाड़ी मॉडल की सेल्फी पाइंट पर लोगो ने खूब ली सेल्फी

साखोपार/कसया। नव वर्ष के मौके पर महापरिनिर्वाण स्थल कुशीनगर में लगने वाले मेले में डायल 112 पुलिस द्वारा एक जागरूकता पंडाल लगाया गया था जो मेले में आए लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।मेले में से जा रहे लोगों को पंडाल में मौजूद पुलिसकर्मी लोगों को पंपलेट देकर लोगों को डायल 112,पुलिस और पुलिस सहायता संबंधी विभिन्न प्रकार की जानकारियां दे रहे थे।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

उसी पांडाल में एक डायल 112 मॉडल की गाड़ी का सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था जिसके पीछे दो कुर्सियां लगाई गई थी,जहाँ बैठकर फोटो लेने पर डायल 112 गाड़ी में बैठे होने की तस्वीर दिख रही थी।मेले से गुजर रहे लोग एक बार जरूर वहां बैठकर अपनी फोटो खींचा रहे थे।इस दौरान एसआई राजेश कुमार यादव ने बताया कि यह पांडाल लखनऊ हेड क्वार्टर के आदेश पर डायल 112 के जिला प्रभारी शाह मुहम्मद के निर्देशन में लगाया गया है।जिससे कि लोगों को जागरूक किया जा सके।इस अवसर पर हेड कांस्टेबल शेषनाथ यादव हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह महिला कांस्टेबल कंचन यादव महिला कांस्टेबल पूनम यादव मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking