Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: बीएन मिश्रा ने हैमर थ्रो की स्पर्धा में 33.10 मीटर थ्रो में स्थापित किया नया कीर्तिमान, जीता गोल्ड मेडल

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 21, 2023, 7:58 PM IST • अब तक 635 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पडरौना/कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीएन मिश्रा ने वाराणसी में 11 से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित 5वीं मास्टर्स राष्ट्रीय खेल के (75+आयु वर्ग) हैमर थ्रो की स्पर्धा में 33.10 मीटर थ्रो करके नया कीर्तिमान स्थापित करते हुवे गोल्ड मेडल,शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता।

कोलकाता के साल्टलेक और साई स्टेडियम में 14 से 18 फरवरी 2023 तक आयोजित 43 वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिस चैंपियनशिप में हैमर थ्रो (75+आयु वर्ग) की स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जनपद, उत्तरप्रदेश का मान बढ़ाया है।बीएन मिश्र ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक 14 गोल्ड, 03 सिल्वर,01ब्रॉन्ज मेडल के साथ ही राष्ट्रीय, प्रादेशिक प्रतियोगिताओं में अब तक 150 मेडल जीत चुके हैं जिनमें गोल्ड मेडल्स की संख्या ज्यादा है। ऊप्र मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव बी एन मिश्र व टीम मैनेजर राजेश सिंह के अनुसार कोलकाता में ऊप्र ने 16 गोल्ड,18 सिल्वर,20 ब्रॉन्ज सहित कुल 54 मेडेल जीते।

Advertisement

इनके सफलता पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र मिश्र, विधायक मनीष जायसवाल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल,शिव कुमारी देवी,समाजसेवी दीप नारायण अग्रवाल,डॉक्टर वीके सिंह, डॉक्टर अरूण गौतम,डॉक्टर राजीव मिश्र,क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल,हीरो अजय गुप्ता, राजेश तुलस्यान,प्राचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ला,डॉक्टर निरेन पांडेय, क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद, अनिल मिश्र,विक्रम अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह,विपुल खेतान सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई प्रेषित की है।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi