साखोपार/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के बहोरापुर चौराहे पर सोमवार की रात चोरों ने दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरों ने एक मकान के सटर को तोडकर दुकान के गल्ले से पाँच हजार रुपये और सामान चोरी कर लिया।क्षेत्र में एक पखवाड़े में चोरी की यह दूसरी घटना है,जिससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष है।
सोमवार की रात गांव दुर्गवलिया निवासी गुलाब गोंड़ के दुकान का सटर तोड़ चोर अंदर घुस गए और उसकी दुकान के गल्ले में रखे लगभग पाँच हजार रुपये व फॉर्च्यून तेल का 2 गत्ता व एक बोरी अरहर दाल अन्य कीमती सामान सहित लाखों रुपये की माल चोरी कर लिया।मंगलवार सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो गले में रखी नकदी गायब मिली।दुकान का सामान भी बिखरा मिला।घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुचे सीओ कुंदन सिंह, एसओ डॉ आशुतोष कुमार तिवारी व हल्का दरोगा प्रदीप कुमार सहित डॉग स्कायड टीम मौके पर जांच कर रही है।जबकि दुकान में बहुतायत लोग अंदर घुस चुके थे इसलिए कुत्ता इधर उधर घुमकर रह गया।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…
खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…
साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…