News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नहरें सुखीं, किसान हलकान

Sanjay Pandey

Reported By:

May 4, 2022  |  9:56 PM

949 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नहरें सुखीं, किसान हलकान
  • खड्डा तहसील क्षेत्र की नहरें सुखी पड़ी हैं, महंगे दाम पर किसान सिंचाई को मजबूर
  • डीजल के महंगे हुए दाम, महंगे मूल्य पर सिंचाई को बिवश अन्नदाता

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके में नहर माइनर व रजवाहे सूखे पड़े हैं। इनमें पानी नहीं होने के चलते खेतों की सिंचाई प्रभावित है। किसानों को मजबूरी में महंगी कीमत अदा कर पंपिंग सेट से खेतों की सिंचाई करने को मजबूर हैं वावजूद इसके विभागीय जिम्मेदार व जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं।

आपके लिए और..- जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का...

महराजगंज जिले से होकर खड्डा इलाके में बहने वाली मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर में इन दिनों पानी नहीं है। जिसके चलते नवलछपरा गांव के समीप से मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर से निकली मठियां माइनर भी बेपानी है। माइनर में पानी नहीं होने के कारण मठियां, नवलछपरा, हथिया, भुजौली खुर्द, लीलाधर छपरा, भुजौली, मुण्डेरा, पहाड़पुर, धरनीपट्टी, बैरागीपट्टी, पड़रही, कटाईभरपुरवा सहित दर्जनों गांवों के किसानों की गन्ना, मक्का, केला आदि फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है तो धान के बेहन की तैयारी कर रहे किसानों के माथे पर भी चिन्ता की लकीरें साफ दिख रही हैं। महंगे डीजल से पंपिंग सेट से हो रही सिंचाई छोटे किसानों को भारी पड़ रहा है। अप्रैल व मई महिनें के भीषण गर्मी सभी नहरें, माइनर सूखे पड़े होने से पशुओं व पक्षियों के भी गले तर नहीं हो पा रहे हैं। हरपुर राजवाहा, कौवासार-कुनेलीपट्टी नहर, मदनपुर राजवाहा, शिवदत्त छपरा की नहर आदि सभी नहरें इस समय सूखी पड़ी हैं। किसान अतुल दूबे, ध्रुवनारायण यादव, संतोष यादव, सुबाष गौतम, शम्भू गौतम, वीरेंद्र सिंह, शशिपाल सिंह, ताजमुहम्मद अंसारी, जवाहिर, अकलू, तैयब, भागीरथी, नन्हकू, दहारी मियां आदि ने सिंचाई विभाग सहित जनप्रतिनिधियों से नहर की सिंचाई व्यवस्था सही कराने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन
जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर।छितौनी नगर पंचायत के पनियहवा में रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता एवं…

रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब

कुशीनगर। रात के अंधेरे में ऑटो लेकर निकलना और रास्ते में सवारी की तरह…

नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव
नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

हाटा (कुशीनगर)। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को नगर के पूर्वी छोर पर स्थित…

कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण
कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण

कुशीनगर | ग्राम पंचायत पोखरभिंडा स्थित कृषक सेवा संस्थान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking