Reported By: न्यूज अड्डा डेस्क
Published on: May 4, 2022 | 9:12 PM
689
लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के द्वारा जिला कारागार देवरिया में जनपद कुशीनगर के बंदियों को विधिक सहायता देने हेतु स्थापित विधिक सहायता क्लिनिक में कंप्यूटर स्थापित कर जिला जज अशोक कुमार सिंह द्वारा विधिक सहायता क्लिनिक का संचालन किया गया।
अब जनपद कुशीनगर से संबंधित बंदियों का समस्त विवरण विधिक सहायता क्लिनिक में विधिक सहायता देने देने हेतु नियुक्त पी0 एल0 वी0 आनंद वर्मा व राज व प्रिंस बंदियों का समस्त डाटा कंप्यूटर में फीड किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कुशीनगर अमन कुमार श्रीवास्त, प्रभारी जेल अधीक्षक के0के0 पाल व उपकारापाल वंदना त्रिपाठी उपस्थित रहे।
Topics: कुशीनगर पुलिस