कसया/कुशीनगर। चौराखास थाना क्षेत्र के नदवा विशुनपुर निवासी मुश्ताक अहमद ने पुलिस को दिये तहरीर में बताया है कि मेरे खेत मे आम का पेड़ है जो सूख गया है उसको कटवाने के लिए मैने एक मजदूर भेजा था, जिसे मेरे गांव निवासी फरहद अली जो फाजिलनगर ब्लाक के प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री है ने पेड़ काटने से मना कर दिया, जब इसकी जानकारी मजदूर ने मुझे दिया, जिसके कुछ देर बाद वह मेरे गांव के चौराहा रहसु में मिल गये l
उक्त के संबंध में मैने उनसे इसका कारण पूछा तो वह मुझे गाली देने लगे जब मैं गाली देने से मना किया तो मुझे मारने लगे। मैं वहां से किसी तरह भाग कर अपना जान बचाया। वह अक्सर अपने को प्रभावी व्यक्ति बताकर हमको धमकाते भी रहे है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।
अश्लील फोटो व वीडियो के वायरल करने की धमकी से युवती रहती थी परेशान…
कुशीनगर । जनपद पुलिस महकमे में देर रात्रि बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा राजापाकड़ में स्थित पुलिस सहायता केंद्र…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक अजीबोगरीब घटना ने…