कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत कुड़वा उर्फ दिलीपनगर ग्राम गुरूमिया अछैबर टोला के प्राथमिक विद्यालय गुरुमिया अछैबर टोला में आज बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया l ईसमें सबसे पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर किसान मजदूर यूनियन ट्रस्ट के उतर प्रदेश महासचिव/पत्रकार राजन सिंह ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर आशिर्वाद लिया। तद पश्चात स्कूल के प्रधानाचार्या मनोजकुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूल के बच्चों ने सबसे पहले सरस्वती बंदना व स्वागत गीत गाकर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने केक काटकर बाल दिवस मनाया, इस प्रकार स्कूल के सभी बच्चे ट्रॉफी, लड्डू, मिठाई, खाकर बाल दिवस का कार्यक्रम संपन्न किया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्या मनोजकुमार वर्मा, संगीता वर्मा, डि- के- कुशवाहा, स्वामी दयानन्द सरस्वती डिग्री कालेज के कार्यालय अधीक्षक/पत्रकार राजन सिंह, सौम्या,संजू, अंजलि,राधिका सहित स्कूल के अध्यापक गण के आलावा अनेक प्रकार के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…
कुशीनगर। जिले में शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे हैं, लेकिन कुशीनगर…
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…