सपहा/कुशीनगर । सपहा नौकाटोला स्थित राना फ्यूल पेट्रोल टंकी पर पेट्रोल लेने को लेकर हुए विवाद में अराजक तत्वों में पेट्रोल टंकी में तोड़फोड़ कर शीशा आदि तोड दिए इस दौरान एक कर्मचारी भी घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को बाइक से पेट्रोल भराने कुछ युवक आये।बीते किसी दिन कम पेट्रोल देने का आरोप लगा कर कर्मचारी से उलझ गए। बाइक सवारों ने इसकी सूचना परिजनों व साथियो को दी।
सूचना पाकर परिजन व साथी काफी संख्या में पहुंच गए और कर्मचारियों से मारपीट करने लगे और पेट्रोल टंकी के आफिस के शीशे कुर्सियां मेज आदि तोड दिए। सूचना पाकर एसएचओ आशुतोष तिवारी मय फोर्स पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा दोषियों को चिन्हित कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…
सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…
कुशीनगर। जिले में शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे हैं, लेकिन कुशीनगर…