कुशीनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पांडेय ने बताया कि अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय रू0 6.00 लाख से कम है, उनके लिए प्रयागराज लखनऊ, हापुड, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर एवं अलीगढ़ में आवासीय निःशुल्क कोचिंग एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है। प्रवेश हेतु प्रदेश के 18 मण्डल मुख्यालय पर दिनांक 18 दिसम्बर 2022 को राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम यू०पी०पी०सी०एस० / सिविल सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा के समान होगा।
पात्र छात्र / छात्राएं दिनांक 30 नवम्बर 2022 के पहले अपना आवेदन पत्र आनलाइन www.socialwelfareup.upsdc.gov.in पर कर सकते हैं। आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर कार्यालय कार्य दिवस में हेल्प लाइन नम्बर 9621650066 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…