News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: इंसानियत हुई शर्मसार! दो महिलाओं के बाल कटवाकर हुई पिटाई, दो गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 10, 2023  |  4:38 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: इंसानियत हुई शर्मसार! दो महिलाओं के बाल कटवाकर हुई पिटाई, दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है यहाँ ग्रामीणों द्वारा महिला और युवती पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए सारे गांव वालों के सामने सार्वजनिक स्थल पर दोनों के बाल कटवाकर छोटा करा दिये। महिलाओ द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों की पिटाई की गई। साथ ही दोनों को गांव से भगा देने की धमकी दी गई हलाकि मामला अब पुलिस के संज्ञान में है और इसमें दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला जिले के कुबेरस्थान की एक मुसहर बस्ती का बताया जा रहा है. दरअसल मुसहर बस्ती की रहने वाली महिला के घर दूसरे गांव का एक युवक उसके घर आता था। इसकी जानकारी होने पर गांववालों ने महिला और युवती का युवक से अवैध संबंध होने का आरोप चार दिन पहले भी लगाया था जिसको लेकर गांववालों और महिला के बीच कहासुनी भी हुई। बीते शनिवार की रात करीब दस बजे गांव के कुछ युवक एकजुट होकर महिला और युवती को गांव के सार्वजनिक स्थान पर लेकर गए और सिर का बाल बाल कटवाकर छोटा करा दिया इसके बाद विरोध करने पर दोनों की पिटाई भी किए। गांववालों ने दोनों मुसहर परिवारों पर गांव छोड़ने का दबाव भी बनाया। सोमवार की शाम इस मामले में युवती की मां ने कुबेरस्थान थाने में कई लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर भी दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य की तलाश की जा रही है।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking