News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: बदमाशों ने असलहा दिखाकर लूटी थी कार! पुलिस ने चंद घंटों के अंदर कब्जे में लिया, पढ़े पूरी खबर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 14, 2023  |  7:02 PM

168 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: बदमाशों ने असलहा दिखाकर लूटी थी कार! पुलिस ने चंद घंटों के अंदर कब्जे में लिया, पढ़े पूरी खबर WhatsApp
Responsive image
  • पुलिस की सक्रियता से बदमाश गाड़ी छोड़ हुए फरार 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर बगहा खुर्द गांव के समीप बदमाशों ने असलहा दिखा कर गोरखपुर जा रहे चार पहिया वाहन को कब्जे में लेकर उसके चालक को पडरौना के तरफ मोड़ने को बोले चालक ने गाड़ी मोड़ कर गांव के सामने खड़ा कर दिया और कुछ दूरी खड़े ग्रामीणों के तरफ दौड़ लगाया, उतना ही समय में बदमाशों ने गाड़ी लेकर फरार हो गये। चालक अब्दुल राजिक ने रामकोला पुलिस को घटना की तत्काल जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस हरकत में आयी और चारो तरफ नाकेबंदी कर दी जिससे बदमाशों ने गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये। 

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवरिया बाबू निवासी संदीप रावत पुत्र श्रीनाथ के घर परिवार में किसी का तबियत ख़राब था जिसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा था। शुक्रवार को डाक्टरों ने मरीज को डिस्चार्ज कर दिया, परिजनों ने मरीज को घर लाने के लिए मेडिकल कालेज से भाड़े पर मारुती अर्टिका कार यूपी 53 डीके 8482 लिये। चालक अब्दुल राजिक पुत्र शमीद निवासी फत्तेपुर डिहवा थाना चिरुवाताल जिला गोरखपुर ने मरीज को छोड़ कर गोरखपुर के लिए वापस जा रहा था कि चालक देवरिया बाबू सहजौली जाने वाली माइनर नहर से रामकोला – कप्तानगंज मार्ग पर पहुँचने वाला था कि मोड़ के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों में दो ने कार का फाटक खोल कर कार में जबरन बैठ गये तथा चालक को पडरौना के तरफ गाड़ी मोड़ने को बोले चालक ने आना कानी किया तो बदमाशों ने चालक के कनपटी पर असलहा लगा दिया चालक ने गाड़ी मोड़ कर जैसे ही बगहा खुर्द गांव के पास राजा राम के घर के सामने पंहुचा तो लोगो को देख गाड़ी से खुद कर लोगो के पास आ गया बदमाशों ने गाड़ी लेकर पडरौना के तरफ फरार हो गये चालक ने रामकोला थाना में पहुंच कर घटना को जानकारी दी जिससे रामकोला पुलिस ने तत्काल एक्शन में आ गयी और चालक को थाने कि गाड़ी में बैठा कर घटना स्थल और मरीज के घर पहुंच कर चारो तरफ नाके बंदी शुरू कर दी। एस आई मृतुन्जय सिंह, एस आई विजय शंकर यादव, कांस्टेबल शिवा सिंह, छोटेलाल यादव, महेंद्र यादव, श्याम सुन्दर यादव ने चालक को लेकर भाग दौड़ करने लगे, शायद बदमाशों को लगा कि पुलिस की सक्रियता हमलोगों के लिए घातक हो सकती है।इसलिए बदमाशों ने गाड़ी को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुघली जाने वाली मार्ग पर सिरसिया चौराहा के समीप गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये।

जानकारी होने पर रामकोला पुलिस पहुंची और गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने आयी। गाड़ी स्वामी मैनुल्लाह पुत्र अब्दुल रहीम निवासी फत्तेपुर थाना चिरुवाताल जिला गोरखपुर के निवासी है जो मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से भाड़ा पर गाड़ी को चलवाते है को सूचना दे दी गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking