कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र अंतर्गत चौराखास थाना क्षेत्र के गांव रहसूजनूबीपट्टी में गुरुवार की रात एक ब्यक्ति के दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी,पटिया व एक मोबाइल चोरी हो गयाl चोरी की घटना की सूचना पर पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को उक्त गांव निवासी सुनील गुप्ता की ट्रैक्टर दरवाजे पर खड़ी थी।चोर उसका बैटरी,पटिया व उसके भाई की मोबाइल चुरा ले गए।सुबह जब इसकी जानकारी होने पर सुनील ने पुलिस को सूचित किया।
गांव के ही विवेक राव पर संदेह होने पर पुलिस द्वारा उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश कुशवाहा के साथ चोरी की बात स्वीकार की। दोनों के द्वारा गन्ने के खेत मे छिपाई बैटरी पुलिस के सामने फेंक अपनी मोटरसाइकिल छोड़ भाग गए।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
