News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शहरी आवास के आवेदन के लिए उमड़ी भीड़, सपहा मे मेगा कैम्प का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 15, 2023  |  6:19 PM

656 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शहरी आवास के आवेदन के लिए उमड़ी भीड़, सपहा मे मेगा कैम्प का हुआ आयोजन

कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न०3 संत गाडगे नगर के बाजार स्थित पंचायत भवन परिसर मे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए नगरपालिका द्वारा लगाये गए कैम्प मे पूरे दिन क्षेत्रीय लोगों का भारी भीड़ रहा ।बुधवार को सरकार से मिलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए दो दिवसीय कैंप का आयोजन नगरपालिका द्वारा किया गया कैम्प मे अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्त के साथ सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।इस दौरान आवास,पेंशन,राशन कार्ड सहित अन्य लाभार्थियों की भारी भीड़ रही।इस दौरान अधिशासी अधिकारी श्री गुप्त ने कहा की सरकार की मंशा है की सरकार से मिलने वाली जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ आसानी से जरूरतमंदों तक पहुंचे।इसी के दृष्टिगत दो दिन तक चलने वाले इस कैंप का आयोजन किया गया है।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

कहा की आए सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर लाभ पहुंचाया जाएगा।वृद्धा,निराश्रित महिला तथा दिब्यांग पेंशन के लिए 42,आयुष्मान कार्ड के लिए 7, प्रधानमंत्री आवास शहरी के लिए 250,पीएम स्वनिधि योजना के लिए 5 तथा राशन कार्ड में नाम जोड़ने व नया बनाने के लिए कुल 20 आवेदन कैंप में आए।इस दौरान डूडा के जेई अजीत कश्यप,अखिलेश प्रजापति,मयंक राय,आयुष्मान मित्र बंदना कुशवाहा, साकेत गोविंद राव,ओमप्रकाश यादव,रुस्तम अंसारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking