News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: हृदयघात से मृत सीआरपीएफ जवान पंचतत्व में विलीन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Oct 24, 2023  |  5:57 PM

117 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हृदयघात से मृत सीआरपीएफ जवान पंचतत्व में विलीन WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर।तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्रामसभा महुअवां बुजुर्ग के गोंड़ टोला निवासी सेना के जवान हरेश प्रसाद गुप्ता की अरुणाचल प्रदेश में हृदयाघात से मौत हो गयी।मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर गाँव पहुँचा जहाँ पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ आनर देने के बाद उनका दाह संस्कार कर दिया गया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

मिली जानकारी के मुताबिक तुर्कपट्टी-फाजिलनगर मार्ग पर स्थित क्षेत्र के ग्रामपंचायत महुअवां बुजुर्ग के गोंड़ टोला निवासी हरेश प्रसाद गुप्ता (55वर्ष) पिछले तीस वर्षो से सीआरपीएफ जवान के रूप में देश की सेवा कर रहे थे।वर्तमान वक्त में उनकी ड्यूटी पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश में थी जहाँ वह सड़क सुरक्षा संगठन में बतौर इंजीनियर अपनी सेवा दे रहे थे।जानकारी के मुताबिक बीते 21अक्टूबर को ड्यूटी के दौरान ही उनके सीने में तेज दर्द उठा तो साथ में ड्यूटी करने वाले अन्य साथियों ने उन्हें इलाज हेतु आनन-फानन में तत्काल अस्पताल पहुँचाया।जहाँ चिकित्सकों ने हरेश गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।अचानक हृदयाघात से हुयी इस मौत की सूचना जब अधिकारियों ने दूरभाष के माध्यम से परिजनों को दी जिसके बाद जहाँ पत्नी बेसुध हो गयी वहीँ परिवार में मातम छा गया।नवरात्रि के अवसर पर गाँव की चहल-पहल उदासी में बदल गयी।मृत जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह गाँव पहुँचा जिसके बाद पूरे गाँव में मातम छा गया

जानकारी होने पर तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ मृतक के घर पहुँचकर जवान को गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया जिसके बाद हरेश का गाँव के ही बाग में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में परिजनों द्वारा अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking