News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: प्राथमिक विद्यालय से पढ़ कर निकली बेटी गूंजा बनी असिस्टेंट प्रोफेसर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 18, 2022  |  8:40 PM

622 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्राथमिक विद्यालय से पढ़ कर निकली बेटी गूंजा बनी असिस्टेंट प्रोफेसर
  • बेटी गुन्जा गौड़ ने बढ़ाया जनपद कुशीनगर का मान l

कसया/कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के अहिरौली राय निवासी कुमारी गुंजा गोंड के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति होने पर शनिवार को गांव वालों ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव ने असिस्टेंट प्रोफेसर कुमारी गुंजा को सम्मानित किया और कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाली बेटियों के लिए गूंजा ने एक नजीर पेश किया हैl श्री राव ने आगे कहा कि बेटी के नाम से गांव में एक सड़क बनाने के लिए योजना बनाकर प्रस्ताव भेजने की बात कहीl

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

उन्होंने कहा कि समाज को ऐसी प्रतिभाओं को निखारने के लिए समय-समय पर इस तरह की कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलिराम राव ने कहा कि कमियां किसी सफलता के आड़े नहीं आ सकती हैl आज इस बेटी ने सिद्ध कर दिया है कि हम सभी अभिभावकों को इस बेटी की तरह अपने बेटियों को पढ़ने के लिए आगे आना चाहिए l कार्यक्रम को किशोर निषाद,राकेश जयसवाल, सरवर आलम, रियाजुदीन, मनोज प्रजापति,रागनी पांडेय, बिपिन सिंह आदि ने भी अपनी अपनी बातों को रखाl कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षिका रागनी पांडेय व संचालन धीरज राव ने कियाl इस दौरान नसरूदीन, परवेज़,रोहित,अनित गुप्ता, जगन्नाथ गुप्ता, प्रशांत यादव, दीनानाथ राव, साजिद खान, प्रवीण पांडेय,नेबुलाल आदि मौजूद रहेl

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking