जौरा बाजार/कुशीनगर । चौराखास थाना क्षेत्र के गांव रहसू जनूबी पट्टी के टोला पुरैना घाट स्थित घाघी नदी में शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े छः बजे एक 40 बर्षीय युवक का शव नदी में उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।
कसया थाना क्षेत्र के गांव मैनपुर के टोला बोधापट्टी निवासी झोटिल चौहान उम्र 40 बर्ष राजमिस्त्री का कार्य करता है। अचानक गुरुवार की शाम पांच बजे से वह घर से गायब हो गया। परिजन उसकी खोजबीन करने लगे।शाम को पुरैना के कुछ लोग नदी की तरफ गए तो नदी में ब्यक्ति का शव देख दंग रह गए।देखते ही देखते काफी लोग एकत्रित हो गए।नदी में एक ब्यक्ति का शव मिलने की जानकारी मिलते ही स्वजन मौके पर उसकी शिनाख्त किए। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ चंद्रभूषण प्रजापति ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया। मृतक के दो पुत्र है।
एसओ ने कहा कि शव को अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया गया है।पीएम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई रविप्रकाश सिंह, अमित कुमार, सुशील चौरसिया, विनोद कुमार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मारकंडेय प्रसाद मौजूद रहे
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…
सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…
कुशीनगर। जिले में शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे हैं, लेकिन कुशीनगर…