News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कृषक उत्पादक संगठनों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 8, 2023  |  6:44 PM

81 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कृषक उत्पादक संगठनों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक
  • आधुनिक एवं नवोन्मेषी खेती करें कृषक- डीएम

कुशीनगर। पराली प्रबंधन के लिए एग्रीगेटर के रूप में चयनित सात कृषक उत्पादक संगठनों के साथ जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कार्यालय में बैठक की।
बैठक दौरान जिलाधिकारी ने उन्हें अपनी तहसीलों में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने एवं यथाशीघ्र पराली इकट्ठा करने का कार्य आरंभ करने हेतु निर्देशित किया।

आज की हॉट खबर- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

उन्होंने कहा कि कृषकों के मध्य पराली को जलाने की बजाय बायो ऊर्जा संयंत्रों को उपलब्ध कराने एवं अतिरिक्त आय अर्जित कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का प्रचार प्रसार किया जाए। इस अवसर पर सभी एफपीओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी जिलाधिकारी द्वारा की गई। एचडीएम वारसी कृषक उत्पादक संघ के गुलाम गौहर वारसी द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा धान क्रय एवं एवं राइस मिल की स्थापना का कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने सभी एफपीओ को चंदन, काला नमक चावल, ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी, श्रीअन्न एवं अन्य नई फसलों का उत्पादन जनपद में कृषकों को प्रेरित कर कराने पर जोर दिया। उन्होंने ऐसी फसलों के उत्पादन एवं विपणन की पूरी रणनीति बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया एवं इस संबंध में आ रही किसी भी प्रकार की कठिनाई के विषय में सीधे उनसे वार्ता करने को कहा। उन्होंने कुशीनगर जिले में परंपरागत खेती के साथ आधुनिक एवं नवोन्मेषी खेती पर कार्य करने की बात कही एवं यह अपेक्षा जताई की जनपद के सभी एफपीओ एवं प्रगतिशील कृषक मिलकर इस कार्य को आगे बढ़ाएं।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक आशीष कुमार एवं रमेश कुशवाहा, राम आधार कुशवाहा, धीरेंद्र कुमार सिंह, उमेश कुमार, पप्पू कुमार यादव प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking