News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र और जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय नामित हुए जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सदस्य

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 10, 2024  |  5:42 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र और जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय नामित हुए जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सदस्य

कप्तानगंज/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र और जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय को जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद में सदस्य नामित किया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने डॉ प्रेमचंद मिश्र और सन्तोष दत्त राय को पत्र लिखकर बधाई देते हुए जिले की पर्यटन एवं संस्कृति विषयक गतिविधियों के उन्नयन में सार्थक भूमिका देकर पर्यटन एवं संस्कृति की दृष्टि से उत्तर प्रदेश को शीर्ष पर पहुंचाने में सहयोग की अपेक्षा किया है।

कुशीनगर जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद में सदस्य नामित होने पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि कुशीनगर जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने में सरकार की मंशानुरूप मैं यथासंभव प्रयास करुंगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, लल्लन मिश्र, जगदम्बा सिंह, अखिलेश मिश्र, विधायक पीएन पाठक,सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,विवेकानंद पाण्डेय, मोहन वर्मा,मनीष जायसवाल, डॉ असीम राय,विनय प्रकाश गोंड जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, राणा प्रताप राव सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित खबरें
बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत
बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

हाटा कुशीनगर: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया लाला टोला में रविवार के अपरान्ह एक…

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर…

सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking