कुशीनगर। दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत रकबा दुलमापट्टी के कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में छात्राओं के लिए 24 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को खेल अनुदेशक व कार्यक्रम के प्रशिक्षक अमित कन्नौजिया द्वारा किया गया।
प्रशिक्षक ने बताया कि 11 से 14 वर्ष की बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्राओं को किसी भी अप्रत्याशित घटना के खिलाफ मानसिक रूप से संतुलित और सशक्त बनाने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा। आत्मरक्षा के साथ-साथ व्यायाम, योग व स्वच्छता से संबंधित प्रशिक्षण को शामिल किया गया है। प्रशिक्षक ने प्रथम दिन पंच अटैक के बारे में जानकारी देते हुए अभ्यास कराया।
इस दौरान धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, अनीता देवी, जोहरा, कविता, सुमन, निर्मला, श्वेता, सिवी, बंधन, निभा आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…
हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…
कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…