News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पेट परीक्षार्थियों के रहने खाने का पूर्व विधायक ने की व्यवस्था

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 16, 2022  |  8:20 PM

534 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पेट परीक्षार्थियों के रहने खाने का पूर्व विधायक ने की व्यवस्था

कसया/कुशीनगर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) 2022 की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को लंबी यात्रा और गंतव्य तक पहुंचने को लेकर काफी संघर्ष करना पड़ा।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने मऊ, संत कबीर नगर, आजमगढ़, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर से आये अधिकतर पेट परीक्षार्थियों की काफी मदद की। उन्हें अपने आवास पर आश्रय और भोजन दिया। उनमें से रात में बुद्धा गेट, सड़क किनारे पटरियों पर सोए या बैठे रहे। बीते 14 अक्टूबर को ही कई परीक्षार्थी पहुंच गए थे। नगर सहित बस स्टेशन पर परीक्षार्थी मंडराते रहे। वे आज अंतिम दिन साथ आये परीक्षार्थी के लिए रुके थे। संत कबीर नगर से आये सुबोध कुमार ने कहा कि पेट परीक्षा की वजह से हर जगह काफी भीड़ है।

मऊ के आनन्द चौहान ने कहा कि 140 किमी की दूरी तय कर आया हूँ। दोस्त परीक्षा दे रहा है। उसके बाद हमारा होगा। मऊ की ही खुशबू और श्वेता ने कहा केंद्र काफी दूर बनाये जाने से कितनों को साधन न मिलने से परीक्षा छोड़नी पड़ी। कई परीक्षार्थियों ने कहा कि दीपावली, छठ को देखते हुए परीक्षा टालने की भी मांग की गई थी लेकिन सुना नहीं गया। अगर यह सेंटर जिला या समीप के जनपद में होता तो काफी सहूलियत होती। अब वापस जाने में साधन विहीन लोगों के लिए काफी परेशानी होगी।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking