कुशीनगर।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 61वां स्थापना दिवस कल 14 नवंबर दिन मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष नीलेश रंजन राव ने जानकारी देते हुए बताया कि कल मंगलवार को जनपद के समस्त लेखपाल तहसील हाटा अंतर्गत हरि मैरेज हाल में उपस्थित होकर 61वा लेखपाल संघ स्थापना दिवस मनाएंगे।
जिलाध्यक्ष श्री राव ने कहा कि लेखपाल संघ की स्थापना 14 नवंबर 1962 में पंडित मुरारी लाल शर्मा जी के नेतृत्व मे हुई थी। तभी से इस दिन को प्रदेश भर के लेखपाल स्थापना दिवस के रूप में मनाते चले आ रहे हैं। संगठन लेखपालों को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करता है।लेखपाल संवर्ग शासन की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम् भूमिका निभाता है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की शासन की नीतियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। लेखपालों के सहयोग से ही अधिकतर कार्य पूरे होते हैं। जनता से सीधा संवाद होने के कारण ही वह हमेशा अपना कार्य निष्पक्ष होकर कार्य करता है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…