News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: फसलों की कराएं बीमा,आपदाओं से हुई क्षतिपूर्ति की हो सकेगी भरपाई- उप कृषि निदेशक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 22, 2022  |  2:45 PM

428 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फसलों की कराएं बीमा,आपदाओं से हुई क्षतिपूर्ति की हो सकेगी भरपाई- उप कृषि निदेशक
  • सीएससी पर किसानों को बीमा कराने के लिए हर दिन करें जागरूक:गौरव पाण्डेय
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा जागरूकता के लिए सीएससी संचालकों ने निकाली बाइक रैली

साखोपार/कसया। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अधिकृत सीएससी ई गवर्नेंस संचालकों द्वारा मंगलवार को सीएससी जिला प्रबंधक गौरव पांडेय व उत्कर्ष दीक्षित के नेतृत्व में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता के लिए सीएससी संचालकों ने कृषि भवन से बाइक रैली निकाली।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

जिसमें दर्जनों किसानों ने भी हिस्सा लिया।बाइक रैली को उपकृषि निदेशक आशीष कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।अपने उद्बोधन में उप कृषि निदेशक श्री कुमार द्वारा सीएससी संचालकों व किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि रवि मौसम 2022 की शुरुआत हो गई है।प्रधानमंत्री फसल बीमा के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा किसान भाई अपने फसलों की बीमा कराएं जिससे आपदाओं से फसलों की हुई क्षतिपूर्ति की भरपाई हो सकेगी एवं किसान भाइयों की गाढ़ी कमाई को नुकसान होने से बचाया जा सकेगा।इस योजना में किसानों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2022 है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा हेतु किसान ज्यादा से ज्यादा अपना पंजीकरण कराएं एवं कामन सर्विस सेंटर का पंजीकरण कराने हेतु सहयोग लें।जबकि सीएससी जिला प्रबंधक गौरव पाण्डेय ने कहा कि सभी सीएससी संचालक अपने -अपने सेंटर से अधिक से अधिक किसानों के फसलों बीमा करें और हर दिन एक घंटे का समय निकालकर सेंटर पर आने वाले आमजन व किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा के बारे में जागरूक करें जिससे प्रधानमंत्री फसल बीमा की संख्या बढ़ सके और किसान उसका लाभ ले सकें।

बाइक रैली कृषि भवन हरका से होकर पडरौना शहर में जाकर समाप्त हुई।इस दौरान जियाउल हक,रविंद्र गुप्ता,सफरूदीन, उपेंद्र प्रजापति,ईश्वर गुप्ता आदि सीएससी संचालक व किसान उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking