News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बाल विवाह कराया तो भुगतनी पड़ सकती है 2 साल की सजा व एक लाख का जुर्माना, जानिए पूरा कानून

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 26, 2022  |  4:53 PM

698 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बाल विवाह कराया तो भुगतनी पड़ सकती है 2 साल की सजा व एक लाख का जुर्माना, जानिए पूरा कानून
कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों के कारण कुछ लोगों के द्वारा लड़के एवं लड़कियों के विवाह निर्धारित आयु क्रमशः 21 वर्ष व 18 वर्ष के पूर्व ही कर दिया जाता है। प्राय: इस प्रकार के विवाह अक्षय तृतीया के अवसर पर होते हैं, जबकि इस संबंध में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह होने पर 02 वर्ष की सजा अथवा ₹ 100000 का अर्थदंड अथवा दोनों का प्रावधान है 
इस वर्ष अक्षय तृतीया दिनांक 3 मई 2022 को है। अतः अपर जिलाधिकारी ने सभी सभ्य जनों से अनुरोध किया है कि समाज में व्याप्त इस कुरीति का विरोध करें और ऐसा कहीं पर पाया जाता है तो इसकी सूचना जिला बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी/ कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी/ चाइल्डलाइन कुशीनगर/ बाल कल्याण समिति/ जिला बाल संरक्षण इकाई कुशीनगर अथवा संबंधित थाने को अवश्य दें।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking