News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शिक्षक संकुल की बैठक में निपुण लक्ष्य पर हुई चर्चा

सुनील नीलम

Reported By:

May 16, 2023  |  7:50 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शिक्षक संकुल की बैठक में निपुण लक्ष्य पर हुई चर्चा
  • बीईओ ने संदर्शिका के आधार पर सभी विद्यालयों में शिक्षण योजना बनाने का दिया निर्देश

कुशीनगर। मंगलवार को दुदही बीआरसी परिसर में आयोजित शिक्षक की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर श्रीवासंतव ने विभिन्न योजनाओं तथा बिन्दुओं पर चर्चा कर क्रियान्वयन का सुझाव दिया। निपुण योजना के अन्तर्गत कक्षा 1-3 तक की भाषा व गणित की 22 सप्ताह की वार्षिक योजना के संचालन का निर्देश दिया। उन्होने निपुण की योजना बनवाने व संदर्शिका के आधार पर सभी विद्यालयों में शिक्षण योजना बनाने को आवश्यक बताया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

कहा कि शिक्षक संकुल सबसे पहले अपने विद्यालय को निपुण बनाये। निपुण लक्ष्य एप से शत प्रतिशत स्पाट असेसमेंट सुनिश्चित कर डाटा उपलब्ध कराने को कहा। शिक्षकों के बीच कार्य विभाजन, ट्रैकर को भरे जाने, दीक्षा एप पर प्रशिक्षण पूर्ण करने आदि अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय ने कहा कि सभी अध्यापक मनोयोग से व कार्य योजना के अनुसार अपने विद्यालय को निपुण बनाएं। इस दौरान मंत्री रामनिवास जायसवाल, विद्या सिंह, ओपी सिंह, नूर मोहम्मद, जितेंद्र, अरविंद दूबे आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking