News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नोडल शिक्षक संकुल की बैठक में निपुण ब्लाक बनाने पर दिया जोर

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 14, 2023  |  4:47 PM

616 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नोडल शिक्षक संकुल की बैठक में निपुण ब्लाक बनाने पर दिया जोर WhatsApp
Responsive image
  • जल्द करें वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां पूरी: बीईओ

कुशीनगर। मंगलवार को बीआरसी परिसर में बीईओ पंकज सिंह की अध्यक्षता में विकास खण्ड पडरौना के समस्त नोडल शिक्षक संकुल की बैठक संपन्न हुई । बैठक में ब्लाक को निपुण बनाने तथा वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों पर जोर दिया गया।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

बीईओ पंकज सिंह ने बैठक में विभिन्न योजनाओं तथा बिन्दुओं पर चर्चा कर क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिया। उन्होंने डीसीएफ के शत-प्रतिशत भरे जाने , निपुण भारत योजना के अन्तर्गत कक्षा 1-3 तक की भाषा व गणित की 22 सप्ताह की वार्षिक योजना के संचालन का पर्यवेक्षण किया। उन्होंने सभी नोडल शिक्षक संकुल को निर्देशित किया कि हर हाल में 18 तारीख से पहले वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इसके अतिरिक्त विद्यालय अभिलेख, कंपोजिट ग्रांट के सदुपयोग, समयान्तर्गत बच्चों का ड्रेस पहने हुए फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने, फेक नामांकन को डिलीट करने, आधार बनवाकर व प्रेरणा पोर्टल कर सत्यापन करने आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान इंदरजीत मणि त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, मनीष तिवारी, देवेंद्र मिश्र,निसार अहमद, उमेश तिवारी,गीता चतुर्वेदी , भोला मिश्र , सुनील मिश्र, द्रोपदी सिंह आदि मौजूद रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking