News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मृतक के शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे परिजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 14, 2023  |  3:03 PM

1,388 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मृतक के शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे परिजन
  • दर्ज धारा में परिवर्तन व अधिकारियो द्वारा कार्यवाही की आश्वासन के बाद शव का हुआ दाह संस्कार l 
  • होली के दिन पुरानी रंजिश को लेकर  हुआ था मार पीट l
कसया/कुशीनगर। पुरानी रंजिश को लेकर होली के दिन दो पक्षो में हुई मारपीट में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे l सोमवार की दोपहर  मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत हो गया l पोस्टमार्टम के बाद रात्रि में घर आये शव को रखकर परिजनों ने मांग किया कि जबतक डीएम व एसपी आकर दोषियों पर कार्यवाही का आश्वासन नहीं देते तथा दर्ज धाराओं में परिवर्तन नहीं करतें, तब तक शव का दाह संस्कार नहीं करेंगे l पुलिस व प्रशासन को इसकी सुचना मिलते ही मृतक के घर पहुंच कर परिजनों से शव दाह करने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन परिजन भी अपनी मांग पर अड़े रहे l विदित हो कि थाना कसया व नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.16केशव नगर गोपालगढ़ में होली पर्व के दिन पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गयी थी, जिसमे एक पक्ष के दो लोग रामानंद व श्रीप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गये थे l जिसमे गंभीर रूप से घायल रामानन्द की मौत मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान सोमवार को हो गया l  रामानन्द के मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया l पोस्टमार्टम के बाद रात्रि में घर आये शव को रखकर परिजन डीएम, एसपी को मौके पर आकर दोषियों पर कार्यवाही का आश्वासन देने और दर्ज धारा में परिवर्तन करने की मांग कर शव का दाह संस्कार तबतक न करने की बात पर अड़े रहे l
मृतक की बहू रीता देवी पत्नी दिलीप गोंड ने पुलिस को दिए तहरीर में कहीं हैं कि पुरानी रंजिश के चलते होली के दिन सुबह गांव के ही कन्हैया शर्मा, रमेश शर्मा उमेश, इबाली, राम बड़ाई पुत्रगण रामजीत, निकेश पुत्र नर्मदा व अखिलेश शर्मा पुत्र कन्हैया, गूंजन पुत्री कन्हैया तथा निशा पुत्री रमेश उक्त सभी लोग लोहे की राड व लाठी डंडा लेकर हमारे दरवाजे पर आकर भद्दी भद्दी गालियां व जाति सूचक शब्द बोलने लगे l मना करने पर ससूर रामानंदन पर प्रहार कर दिए जिससे उनका सर फट गया और वाह अचेत होकर गिर गये l बीच बचाव करने आये चाचा ससूर को भी मार कर घायल कर दिए l इसके अलावा परिवार के अन्य लोगो को भी घर में घुस कर बुरी तरह मारे पीटेl दोनों ससूर को गंभीर हालत में कसया सीएचसी ले गये l जहाँ डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय उन्हें रेफर कर दिया l
जिला चिकित्सालय से ससूर रामानंद को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया l जिनका इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी l मंगलवार की सुबह मृतक के शव को दाह संस्कार कराने के लिए  मृतक के घर परिजनों से सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी पहुंचे और काफ़ी प्रयास के बाद उनकी मांगो को मानते हुए  दर्ज धारा 204/2023 में 304आई पीसी बढ़ाने के लिए एक प्रार्थना पत्र लेकर उक्त धारा के साथ मुकदमा पंजीकृत किया तथा उक्त के सम्बन्ध में उचित कार्यवाही आश्वासन दियाl जिसके बाद परिजन शव को दाह संस्कार के लिए ले गये l

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking