News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल हेतु जनपद के विभिन्न स्थलों का किया गया निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 14, 2023  |  4:49 PM

821 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल हेतु जनपद के विभिन्न स्थलों का किया गया निरीक्षण WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिला अस्पताल हेतु स्थल के चयन हेतु आज जिलाधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया।इस क्रम में आज ढोरही फार्म, बसडीला भुजौली, नेत्र अस्पताल, राजकीय महिला अस्पताल, कुबेरनाथ, घोरघटिया, व लक्ष्मीपुर में स्थलों का निरीक्षण किया गया।

स्थल के चयन में संपर्क मार्ग, मुख्यालय से दूरी, सड़कों की चौड़ाई, आवागमन की सुविधा आदि को ध्यान में रखा जा रहा है। जनपद के लोगो की पहुचने की सुलभता और सुगमता के दृष्टिगत उपयुक्त स्थल के चयन हेतु निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने नेत्र चिकित्सालय व राजकीय महिला अस्पताल में जनरल वार्ड, नाक, कान, गला रोग कक्ष, दवा वितरण कक्ष, नेत्र ऑपरेशन कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी ने इस क्रम में दवाओं की उपलब्धता जानी, मरीजों से बातचीत की उनका हाल चाल जाना, दवा वितरण व स्टॉक रजिस्टर भी चेक किया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस0 के0 वर्मा, उपजिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking