News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गुड टच व बैड टच के बारे में दी जानकारी, बाल दुर्व्यवहार के प्रति किया जागरूक

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 27, 2023  |  4:33 PM

458 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गुड टच व बैड टच के बारे में दी जानकारी, बाल दुर्व्यवहार के प्रति किया जागरूक
  • इंडिया अगेंस्ट चाइल्ड एब्यूज अवेयरनेस प्रोग्राम
  • प्रतिकूल परिस्थिति में डायल करें टोल फ्री 1090 व 1098 नंबर

कुशीनगर। बच्चों के साथ शारीरिक, मानसिक, यौनिक अथवा भावनात्मक स्तर पर किया जाने वाला दुर्व्यवहार बाल दुर्व्यवहार कहलाता है। अक्सर इसमें शामिल व्यक्ति हमारे आस-पास के रिश्तेदार, मित्र, पड़ोसी होते हैं, जिनकी हरकतों से उनके कृत्य का पता लगाना कठिन होता है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

यह बातें सोमवार को इंडिया अगेंस्ट चाइल्ड एब्यूज अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत दुदही के रकबा दुलमापट्टी गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते आयोजक व आइना आर्गेनाइजेशन के वालेंटियर अर्जुन कुमार गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि बाल दुर्व्यवहार बच्चों के मानस पर दीर्घकालिक प्रभाव डालता है। उन्होंने छात्रों को गुड टच व बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बच्चों को सही गलत में फर्क और समाज की पहचान की बात बताई। किसी प्रतिकूल परिस्थिति में टोल फ्री 1090 व 1098 नंबर डायल करने को प्रेरित किया।

इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, अनीता देवी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking