News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दी गई जानकारी

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 12, 2023  |  6:56 PM

67 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दी गई जानकारी

कुशीनगर। दुदही सीएचसी के चिकित्सकों की टीम ने कंपोजिट विद्यालय गुरवलिया मे नि:शुल्क प्राथमिक उपचार किट का वितरण कर छात्रों को प्राथमिक उपचार की आवश्यकता व महत्व के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

मेडिकल आफिसर डा. सुभाष यादव व डा. पूनम यादव की टीम ने किट का वितरण किया। छात्रों को फर्स्ट एड किट के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए चिकित्सकों ने बताया कि फर्स्ट ऐड बॉक्स एक ऐसी किट है जिसमें आपातकालीन स्थिति में प्रयोग करने के लिए दवाएं, उपकरण और अपनी सुरक्षा करने वाला कुछ सामान होता है। इस किट की मदद से घायल हुए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई जा सकती है।

चिकित्सकों ने किट में मौजूद सामग्रियों के उपयोग की जानकारी दी। साप्ताहिक आयरन संपूर्ण कार्यक्रम (विफ्स) प्रशिक्षण माड्यूल के बारे मे जानकारी देते हुए डा. यादव ने कहा कि एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक क्षमता को भी विपरीत रूप से प्रभावित करती है । यह विश्व में सबसे अधिक पाई जाने वाली पोषण संबंधी कमियों में से एक है। सही जानकारी व उचित पोषण से बीमारी से बचाव होगा। डा. पूनम यादव ने कहा कि बारिश के वक़्त बीमारियों से ग्रसित होने की सम्भावना काफी अधिक होती है। इस मौसम में होने वाली काफी सारी बीमारियाँ गंदे पानी की वजह से होती है, इसलिए साफ पानी पिएं व कच्चा खाने से बचें। शिक्षकों ने चिकित्सक को अंगवस्त्र व पेन डायरी भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद सिंह, समीर सिंह, महेश कुमार, राजीव कुशवाहा, शैलेंद्र प्रसाद, स्वतंत्र सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking