News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गैंग का पर्दाफाश, 49 किलो से अधिक अवैध गांजा सहित 03 गांजा तस्कर व 01 महिला गिरफ्तार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 5, 2023  |  4:39 PM

817 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गैंग का पर्दाफाश, 49 किलो से अधिक अवैध गांजा सहित 03 गांजा तस्कर व 01 महिला गिरफ्तार

कुशीनगर। रविवार को थाना कुबेरस्थान व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर पड़रौना-दुदही मार्ग स्थित जंगल सिसवा मोड़ के पास से कुल 04 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया है,इनकी पहचान मनोज चौहान पुत्र मदन चौहान निवासी ग्राम हिरनही थाना जटहा बाजार जनपद कुशीनगर,सचिन गुप्ता पुत्र चन्देश्वर गुप्ता निवासी दौनहा थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण बेतिया बिहार,उपेन्द्र गुप्ता पुत्र इन्द्राशन गुप्ता निवासी रुपही टाड़ थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारण बेतिया बिहार,एक महिला जो थाना तुसुरा जिला बोलनगीर उड़ीसा राज्य को गिरफ्तार के रूप में हुई है,तस्करों के पास से 04 बैगो से कुल 49.3 किग्रा अवैध गांजा (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) की बरामदगी की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 22/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह,उ0नि0 आलोक यादव प्रभारी स्वाट मय टीम,उ0नि0 शरद भारती प्रभारी सर्विलांस मय टीम,उ0नि0 दीनानाथ यादव,राम प्रवेश सिंह,का0 इन्द्रभान यादव,विवेक मौर्या विनय यादव,मनीष यादव, विन्देश्वरी राय,म0का0 स्वाति तिवारी शामिल रहे।

यह था अपराध करने का तरीका: गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछताछ मे बताया कि हम लोग उड़ीसा एवं पं0 बंगाल राज्य से गांजा लेकर बस व ट्रेन के माध्यम से लेकर यहां आते है तथा ग्राहक सेट करके उत्तर प्रदेश व आप-पास के जनपदों में बेचकर अधिक लाभ कमा लेते है।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking