सुकरौली /कुशीनगर। पिछले दो दिन पूर्व ड्यूटी से वापस घर जाते समय गोरखपुर के नंदानगर से लापता सीएचसी प्रभारी स्वप्नील श्रीवास्तव का पता पुलिस ने दो दिन में ही लगा लिया। डॉक्टर की सुपुर्दगी के बाद पुलिस ने उन्हें परिजनों को सौंप दिया।
बताते चलें कि दो दिन पूर्व रविवार को कुशीनगर के सुकरौली से ड्यूटी पर से वापस जाते समय रास्ते से गायब होने की परिजनो की सूचना पर मुकदमा दर्ज करके गोरखपुर कैंट पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी थी। मोबाइल फोन को सर्विसलांस पर रखने के दो दिन बाद लोकेशन ट्रेस होने पर डॉक्टर का पता लगाने में पुलिस कामयाब रहीं। सूत्रों के आधार पर लोकेशन बनारस का पता चला था। पुलिस ने परिजनो के साथ डॉक्टर को बरामद कर उन्हे सौप दिया।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…