कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा धुरिया निवासी मनोज कुमार गोंड़ पुत्र जयश्री गोंड़ ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर एक लेखपाल पर दलित की जमींन लिखवाने व सरकारी जमींनो पर अवैध कब्जा का आरोप लगाते हुए विभागीय व दंडात्मक कार्यवाही किये जाने की मांग की है।उक्त ग्राम निवासी श्री गोंड़ ने डीएम कुशीनगर को दिए पत्रक में आरोप लगाया है कि ग्राम निवासी बृजनारायण सिंह जो खड्डा तहसील में लेखपाल हैं। वह अपने खेत आराजी संख्या 243 के सटे दक्षिण के तरफ चक मार्ग गाटा संख्या 244/1525 को जोतकर अपने खेत में मिला लिए हैं। नवीन परती की भूमि आराजी संख्या 353 में 20 डिसमिल कब्जा किये हुए हैं। आराजी संख्या 399 पर बृजनारायण सिंह के विरुद्ध उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत 67 की कार्यवाही विचाराधीन है। उक्त बृजनारायण सिंह द्वारा बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अनुसूचित जाति के रामदेव गोंड़ पुत्र भागीरथी गोंड़ की आराजी संख्या 127 की भूमि अपनी माता लीलावती देवी पत्नी स्व0 चंद्रिका सिंह के नाम से बैनामा लेकर माँ के मरने के बाद अपने नाम करा लिया। गांव की पोखरी आराजी संख्या 111/0.117 हे0 अपने पट्टीदार कन्हैया सिंह के साथ कब्जा किये हुए हैं।
उक्त पोखरी में दो साल से मछली मारने का लाभ लेते हैं। ज्ञात हो कि इनकी बरवा जंगल में आराजी संख्या 469 खेत है। जिसके सटे चक मार्ग चकनाली की जमींन आराजी संख्या 470, 471, 472 को कब्जा कर पूरब व दक्षिण की चकनाली व चक मार्ग को लगभग मौके से समाप्त कर दिए है। जिलाधिकारी कुशीनगर ने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
कुशीनगर। जिले में शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे हैं, लेकिन कुशीनगर…
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…